लोकसभा अध्यक्ष ने कित्तूर रानी चेन्नम्मा की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर कित्तूर रानी चेन्नम्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए। केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, प्रहलाद जोशी; जल शक्ति और रेल राज्य मंत्री,  वी. सोमन्ना और अन्य विशिष्टजनों ने भी इस अवसर पर रानी चेन्नम्मा को श्रद्धांजलि दी।

Read Also: प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर दाखिल किया नामांकन, सोनिया और राहुल के साथ खड़गे भी रहे मौजूद

रानी चेन्नम्मा ने 19वीं शताब्दी की शुरुआत में ब्रिटिश सेना के खिलाफ उस समय युद्ध का नेतृत्व किया, जब अधिकांश शासक अंग्रेजों के बुरे इरादों से परिचित नहीं थे। वह ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला स्वतन्त्रता सेनानियों में शामिल थीं।

Read Also: Haryana: पराली जलाने से हवा हुई और जहरीली, अस्पतालों में बढ़े दमा के मरीज

11 सितंबर, 2007 को भारत की तत्कालीन राष्ट्रपति, श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने संसद परिसर में रानी चेन्नम्मा की प्रतिमा का अनावरण किया था। रानी चेन्नम्मा स्मारक समिति द्वारा भेंट की गई इस प्रतिमा के शिल्पकार विजय गौड़ हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *