ICC Test Rankings: जसप्रीत बुमराह को पछाड नंबर वन गेंदबाज बने कगिसो रबाड़ा

ICC Ranking:

ICC Ranking: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा बुधवार को जारी आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं।मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान शानदार लय में चल रहे दाएं हाथ के गेंदबाज रबाडा ने हाल ही में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में नौ विकेट झटक कर इस फॉर्मेट में अपने 300 विकेट पूरे किए।

Read also-UP: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी तेज, 25 लाख दीयों से रोशन होगी अयोध्या नगरी

बुमराह तीसरे नंबर पर पहुंचे – दक्षिण अफ्रीका ने मीरपुर में खेले गए इस मैच को सात विकेट से जीता था।बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले गये भारत के दूसरे टेस्ट मैच में एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे। वे दो पोजीशन नीचे खिसककर तीसरे पायदान पर आ गए है।ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड दूसरे नंबर पर हैं। भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी दो पायदान के नुकसान के साथ चौथी रैंकिंग पर खिसक गए हैं।

मिचेल सेंटनर को हुआ ये फायदा- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी टॉप पांच गेंदबाजों में शामिल हैं।रावलपिंडी में हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली टॉप 10 में नए सदस्य है।भारत पर ऐतिहासिक सीरीज जीत के दौरान न्यूजीलैंड के नायक बन कर उभरे मिचेल सेंटनर ने अपनी रैंकिंग में 30 पोजीशन की सुधार की।

Read also-Maharashtra Election: एक मिनट की देरी अनीस अहमद पर पड़ी भारी

 विराट कोहली की रैंकिग में हुई गिरावट- पुणे टेस्ट में 13 विकेट लेने वाला ये बाएं हाथ का स्पिनर रैकिंग में 44वें नंबर पर पहुंच गया है।बल्लेबाजों की लिस्ट में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 30 और 77 रनों के योगदान के बाद एक पायदान ऊपर तीसरे नंबर पर पहुंच गए। वे इस फॉर्मेट में भारत के टॉप रैंक के बल्लेबाज बने हुए हैं।विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और विराट कोहली की बल्लेबाजी रैंकिंग में गिरावट आई है। पंत जहां पांच पायदान गिरकर 11वें स्थान पर हैं, वहीं कोहली छह स्थान फिसलकर 14वें स्थान पर हैं।

मेहदी हसन तीसरे नंबर पर पहुंचे- न्यूजीलैंड के डेवोन कोन्वे (आठ पायदान ऊपर 28वें), टॉम लाथम (छह पायदान ऊपर 34वें) और ग्लेन फिलिप्स (16 पायदान ऊपर 45वें) और दक्षिण अफ्रीका के काइल वेरिन (14 पायदान ऊपर 32वें) ने इस रैंकिंग में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है।भारत के रविंद्र जडेजा (नंबर एक) और अश्विन (नंबर दो) टेस्ट ऑलराउंडरों की रैंकिंग में टॉप पर अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं।बांग्लादेश के स्टार मेहदी हसन दो पायदान के फायदे से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *