तीसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

IND vs NZ 3rd Test Day 1:
IND vs NZ 3rd Test Day 1: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने दो बदलाव किए हैं, जबकि भारतीय टीम ने एक बदलाव किए हैं।

Read also-Shahdara: दिल्ली के शाहदरा में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, आरोपी की जांच में जुटी पुलिस

न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों की सीरीज में दो-जीरो की अजेय बढ़त ले ली है। न्यूजीलैंड ने भारत को पहले मैच में आठ विकेट और दूसरे में 113 रन से हराया था।दोनों टीमों की प्लेइंग-11 है।

Read Also: PM मोदी: कच्छ से PM मोदी की ललकार, सीमा के एक इंच पर भी समझौता नहीं करेगा भारत

टीम में शामिल है ये खिलाड़ी –भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।न्यूजीलैंड : टॉम लेथम (कप्तान), डवेन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओरूर्क।

विराट से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद- भारतीय फैन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित और विराट से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगाए हुए है।क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अबतक रोहित और विराट बैटिंग से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

मेजबान टीम ने गंवानी सीरिज-  दरअसल, पिछले दो मैचों में न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज रोहित-विराट जैसे दिग्गजों पर हावी दिखे जिसकी वजह से मेजबानों को ये सीरीज गंवानी पड़ी। उनका बहुत ज्यादा रन बनाने में विफल होना चिंता का विषय है, खासकर तब जब भारत अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के लंबे दौरे पर जाने वाला है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *