IND vs NZ: दूसरे दिन के बाद मेहमान टीम को 143 रनों की बढ़त, भारतीय स्पिनरों की दमदार गेंदबाजी

IND vs NZ : After the second day, the visiting team has a lead of 143 runs, strong bowling by Indian spinners

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर मेहमान टीम ने 143 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले भारत की पहली पारी 235 रनों पर खत्म हो गई। भारतीय टीम को महज 28 रनों की बढ़त हासिल हुई और न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 235 रन बनाए।

Read Also: FDCI: सुनील सेठी ने रोहित बल की शख्सियत को बताया बेहद खास

बता दें कि भारत की तरफ से शुभमन गिल ने 90 बनाए जबकि ऋषभ पंत ने 60 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से एजाज पटेल ने पांच विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लड़खड़ाते दिखे। हालांकि विल यंग ने सबसे ज्यादा 51 और ग्लेन फिलिप्स ने 26 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर न्यूजीलैंड ने नौ विकेट पर 171 रन बना लिए थे।

Read Also: Sewer System: सोनीपत में नगर निगम के सफाई के दावे हुए हवा हवाई, मंदिर के बाहर लगा गंदगी का ढेर

भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा ने चार जबकि आर अश्विन ने तीन विकेट हासिल किए। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-0 की अजेय बढ़त हासिल है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *