महुआ मोइत्रा ने किरेन रिजिजू पर क्यों लगाए आरोप ?

महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर लोकसभा में उन्हें धमकाने का आरोप लगाया। महुआ ने कहा कि उन्होंने इस बारे में अंतर-संसदीय संघ (इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन) को पत्र लिखा है।

Read Also: DM: अलर्ट मोड में गोंडा का जिला प्रशासन, बढ़ती ठंड के कारण देर रात किया रैन बसेरों का निरीक्षण

मोइत्रा ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि किरेन रिजिजू ने संसदीय नियमों और प्रक्रिया का पूरी तरह उल्लंघन करते हुए आज लोकसभा में मुझे खुलेआम धमकाया। उन्होंने कहा कि स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि वो रिजिजू के शब्दों को हटा देंगे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Read Also: Maharashtra: विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियां जोरों पर, सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम

साथ ही उन्होंने कहा कि इस निरंतर लैंगिक उत्पीड़न और धमकी के खिलाफ अंतर-संसदीय संघ को फिर से पत्र लिखा है।  मोइत्रा की ओर से न्यायाधीश बी. एच. लोया की ‘अपने समय से बहुत पहले मृत्यु’ का उल्लेख किए जाने पर शुक्रवार को लोकसभा में हंगामा हुआ, क्योंकि रिजिजू ने उन पर सर्वोच्च न्यायालय की ओर से सुलझाए गए मामले को उठाने का आरोप लगाया और उन्हें ‘उचित संसदीय कार्रवाई’ की चेतावनी दी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *