Gujarat Fire: गुजरात में दर्दनाक हादसा, पटाखा गोदाम में आग लगने से 18 की मौत

Gujarat Fire:
Gujarat Fire: गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा गोदाम में आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से ढहने से 18 लोगों की जान चली गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।ये घटना सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर डीसा कस्बे के पास स्थित गोदाम में हुई। पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाना ने बताया, “इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई तथा भीषण विस्फोट के बाद इमारत का स्लैब ढह जाने से पांच अन्य घायल हो गए।”

Read also-Delhi Riots Case: कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

मृतकों की हुई पहचान- उन्होंने कहा कि मृतक मध्य प्रदेश के मजदूर और उनके परिवार के सदस्य थे तथा उनमें से अधिकतर की मौत स्लैब गिरने से हुई।मकवाना ने बताया कि यह इकाई पटाखों के भंडारण के लिए थी और अभी तक इस बात का कोई सुराग नहीं मिला है कि वहां पटाखे बनाए जा रहे थे। इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि यह एक फैक्टरी है।

CM ने जताया दुख- मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।पटेल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “डीसा में एक पटाखा गोदाम में आग लगने और स्लैब गिरने से श्रमिकों की मौत की घटना दिल दहला देने वाली है।

Read also-Royal Enfield Sale: रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया बंपर उछाल, मार्च में बिके कुल इतने वाहन

मृतकों को मिलेगी आर्थिक सहायता-  दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ में मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।उन्होंने कहा, “मैं इस दुर्घटना में राहत, बचाव और उपचार कार्य के संबंध में प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को जल्द से जल्द उचित उपचार मिले। राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान करेगी।पटेल ने पोस्ट में कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर मृत कर्मचारियों की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *