उत्तर प्रदेश: कानपुर में रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने को लेकर दो गुट में झड़प

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में भगवान जगन्नाथ यात्रा के दूसरे दिन झांकी निकालने को लेकर दो गुट में झड़प हो गई।रात करीब 11 बजे रथ नयागंज चौराहा पर पहुंचा तो जगन्नाथ यात्रा मंडल के दो गुटों के युवकों में विवाद हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों समूहों के बीच कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, चम्मच और कटोरे फेंके गए, जिसमें एक युवक के सिर में चोट लग गई।विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों समूहों को शांत कराया।

Read also- Odisha: पुरी मंदिर में भगदड़ पर नवीन पटनायक ने बोला राज्य सरकार पर सियासी हमला, दिया ये बयान

आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।बाजपेयी ने दावा किया कि झगड़े में दोनों समूहों के कई लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल भेजा गया।एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि झगड़ा सुलझने के बाद यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।

अभिषेक पांडे, एसीपी चकेरी “ये आज रथ यात्रा में दो पक्ष के लोगों में आपसी मामूली विवाद हुआ था। यात्रा सकुशल चल रही है और दोनों पक्ष के लोग यात्रा अपनी श्रद्धापूर्वक खुशी-खुशी मना रहे हैं।

अमिताभ वाजपेयी, विधायक, समाजवादी पार्टी: हम लोगों के यहां स्वागत कैंप लगता है। पास में ही हम लोगों ने देखा कि दो गुट आपस में भीड़े पड़े थे, सम्भवतः जो जानकारी मिली है कि कल भी कुछ झगड़ा हुआ है, दोनों पक्षों ने पुलिस को एप्लिकेशन दी थी और पुलिस ने उसको संज्ञान में लिया है और आज बड़ा झगड़ा हुआ है और हम लोगों ने देखा दोनों तरफ से कई-कई लोग घायल हुए हैं।

Read also- Odisha: पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के निकट भगदड़ में तीन की मौत, 50 लोग हुए घायल

पांच मिनट तो लगे बात को समझने में। यहां एक भी सिपाही, एक भी अधिकारी, कर्मचारी मौके पर न तब था, न अब है। हम लोगों ने जा करके खुद पर रिस्क लेकर दोनों पक्षों बचाव कराया, दोनों पक्षों में काफी लोग घायल थे। दोनों पक्ष के लोग काफी आक्रोशित थे। उनका बीच-बचाव कराया। 15-20 मिनट के बाद पुलिस के अधिकारी आए हैं, दोनों पक्षों के घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *