Sports News: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं

Sports News:

Sports News: भारत के एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा समेत कई अन्य क्रिकेटरों ने शुक्रवार को देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर राष्ट्रीय ध्वज लिए एक तस्वीर पोस्ट की। भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, भारत। हमेशा हमारी जीत के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।Sports News:

 Read also-79वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी बोले- दिवाली तक जीएसटी की दरें ‘काफी’ कम हो जाएंगी

वहीं भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने संदेश में लिखा, “भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।”टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपने ‘एक्स’ नाम से तिरंगे के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरा देश, मेरी पहचान, मेरी ज़िंदगी! जय हिंद!Sports News:

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक छोटी सी कविता लिखी और इसे एक्स पर साझा किया, “कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान के सम्मान का है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।Sports News

“भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज मिताली राज ने एक्स पर शुभकामनाएं दीं और लिखा, “इस वर्ष ने एक राष्ट्र के रूप में हमारी दृढ़ता की परीक्षा ली. सीमाओं पर चुनौतियों से लेकर भीतर के संघर्षों तक। फिर भी, हमारा जज्बा अटूट है, जैसे उन वीर सपूतों का था। इस स्वतंत्रता दिवस पर, आइए एकजुट रहकर, कड़ी मेहनत करके और सभी के लिए एक मजबूत, निष्पक्ष और समृद्ध भारत का निर्माण करके उनके बलिदानों का सम्मान करें। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ! जय हिंद।“Sports News: 

Read also- मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का ऐलान किया

पूर्व भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज वी.वी.एस. लक्ष्मण ने नागरिकों से एक उज्जवल भविष्य के लिए काम करने का आग्रह किया। वी.वी.एस. ने लिखा, “इस स्वतंत्रता दिवस पर, आइए हम उन अनगिनत बलिदानों को याद करें जिनके कारण हमें आजादी का तोहफा मिला। आइए हम हर दिन एक उज्जवल और मजबूत भारत बनाने का प्रयास करें जिस पर हमारी आने वाली पीढ़ियां गर्व करें। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! जय हिंद!”पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने लिखा, “हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! हमारी आजादी कड़ी मेहनत से मिली है; हमारा कर्तव्य है कि हम इसे जिंदा रखें – भावना से, कर्म से और एकता से। जय हिंद!”Sports News: 

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने एक्स पर किया, “सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा, हम बुलबुलें हैं इसकी, ये गुलसितां हमारा! दुनिया भर में मेरे साथी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।”भारतीय क्रिकेट कंट्रोल ऑफ इंडिया ने एख्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई।”Sports News: 

 Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *