Nepal News : नेपाल में नई अंतरिम सरकार का गठन- PM मोदी ने दी बधाई, विदेश मंत्रालय ने किया स्वागत

Nepal News, Sushila Karki, Nepal Interim Government, PM Modi,India Nepal Relations, Nepal Politics, Foreign Ministry Statement, Former Chief Justice Karki, Nepal Prime Minister, Indias commitment to Nepal

Nepal News : सुशीला कार्की के नेपाल का अंतरिम प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने सुशीला कार्की को बधाई दी है, जबकि विदेश मंत्रालय ने भी नई सरकार का स्वागत किया है। इसके अलावा, मणिपुर दौरे के दौरान पीएम मोदी ने नेपाल की शांति और स्थिरता पर महत्वपूर्ण बयान दिया है.Nepal News

नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ GEN-Z के बड़े प्रदर्शनों के बाद नई अंतरिम सरकार का गठन हो गया है। नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। यह नेपाल की इतिहास में पहली बार है जब कोई महिला इस पद पर आसीन हुई हैं। इस ऐतिहासिक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है.Nepal News

Read also-PM Modi : मिजोरम में पहली ट्रेन यात्रा को लेकर छात्र उत्साहित, ‘बड़ी और लंबी ट्रेन’ देखकर हुए आश्चर्यचकित

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पहली प्रतिक्रिया में पीएम मोदी ने लिखा कि, ‘नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर माननीय सुशीला कार्की जी को हार्दिक शुभकामनाएं। नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’पीएम मोदी का यह बधाई संदेश भारत-नेपाल के मजबूत रिश्तों को दर्शाता है।सुशीला कार्की का भारत से गहरा जुड़ाव है। उन्होंने वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है.Nepal News

वही विदेश मंत्रालय ने भी नई सरकार का स्वागत करते हुए एक बयान जारी किया।विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम नेपाल में माननीय सुशीला कार्की के नेतृत्व में नई अंतरिम सरकार के गठन का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि इससे शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। एक करीबी पड़ोसी, सहयोगी लोकतंत्र और लंबे समय से विकास साझेदार के रूप में, भारत नेपाल के लोगों की भलाई और समृद्धि के लिए मिलकर काम करता रहेगा।’यह बयान भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ पॉलिसी को रेखांकित करता है.Nepal News

Read also-Benefits Of Lauki Juice : लौकी का जूस पीने के अद्भुत फायदे, जानिए कब और कैसे पिएं

वही आज प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर पहुँचे यह पीएम की 2023 के बाद मणिपुर की पहली यात्रा है। यहां विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के दौरान पीएम मोदी ने नेपाल के संदर्भ में शांति पर विशेष बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा, ‘नेपाल में जो हिंसा हुई, वह हृदय विदारक है। कई युवाओं की जान गई, जिससे मैं व्यथित हूं।

मैं नेपाल के सभी भाई-बहनों से अपील करता हूं कि शांति का समर्थन करें। नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि हमारी प्राथमिकता है।’पीएम का यह बयान नेपाल के हालिया संकट पर भारत की चिंता को दर्शाता है और पड़ोसी देशों में शांति की अपील करता है।नेपाल में नई सरकार का गठन भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा दे सकता है.Nepal News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *