IND vs NZ: महिला विश्व कप में न्यूजीलैंड की करारी हार, कप्तान सोफी डिवाइन का छलका दर्द

IND vs NZ: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की कप्तान सोफी डिवाइन का मानना है कि भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करना टीम के लिए फायदेमंद हो सकता था।आईसीसी महिला विश्व कप में गुरुवार को टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी करने काफैसला किया, लेकिन भारत के खिलाफ टीम को 53 रनों से हार का सामना करना पड़ा।हालांकि डिवाइन ने कहा कि उन्हें अपने फैसले पर पछतावा नहीं है।IND vs NZ:

Read Also- Bihar: PM मोदी ने समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी

भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने बारिश से प्रभावित 44 ओवर के मैच में तीन विकेट के नुकसान पर 340 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने आठ विकेट खोकर 271 रन ही बना पाई।इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गई और मेजबान भारत सेमीफाइनल में पहुंच गई।डिवाइन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनके फैसले के पीछे वजहें थीं।IND vs NZ:

Read Also- Delhi: जेएनयू छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को, इस दिन आएंगे नतीजे

उन्हें पता था कि मैच के दौरान मौसम का असर पड़ सकता है, लेकिन इसे पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने फैसले पर पछतावा नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि भारत हाल ही में बड़े स्कोर का पीछा करने में मुश्किलों का सामना कर रहा था। अब सोचती हूं तो शायद उन्हें पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, लेकिन ये नहीं पता कि इससे परिणाम बदलता या नहीं।IND vs NZ:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *