Delhi: तेल मंत्री हरदीप पुरी का बड़ा बयान, बोले- देश में ईंधन की कोई कमी नहीं

Delhi: तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को आश्वस्त किया कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने एलपीजी उत्पादन को 35,000-36,000 टन प्रतिदिन से बढ़ाकर 54,000 टन प्रतिदिन कर दिया है।भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार सम्मेलन में पुरी ने कहा कि एलपीजी की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है। देश के पास 69 दिन का कच्चे तेल और एलएनजी और 45 दिन का एलपीजी भंडार मौजूद है।Delhi:

Read Also: Tamil Nadu: TVK विधायक प्रभाकर सर्वसम्मति से चुने गए विधानसभा अध्यक्ष

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच एलपीजी उत्पादन को 35,000-36,000 टन प्रतिदिन से बढ़ाकर 54,000 टन प्रतिदिन किया गया है।’’तेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययिता उपाय अपनाने की अपील को सतर्कता बरतने के संकेत के रूप में लिया जाना चाहिए और पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न राजकोषीय दबाव को कम करने के उपायों पर विचार शुरू करना चाहिए।उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययिता की अपील पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न राजकोषीय दबाव को कम करने के उपायों पर विचार शुरू करने का संकेत है।’’Delhi:

Read Also: BJP: PM मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच जनता से एक बार फिर खर्चों में कटौती की अपील की

मोदी ने रविवार को कहा था कि सरकार लोगों को पश्चिम एशिया संकट के प्रतिकूल प्रभाव से बचाने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कहा था कि ईंधन का विवेकपूर्ण इस्तेमाल, सोने की खरीद टालने तथा विदेश यात्राओं को स्थगित करने जैसे कदम उठाने की जरूरत है ताकि अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।

हैदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, शहरों में मेट्रो का इस्तेमाल बढ़ाने, कारपूलिंग अपनाने, इलेक्ट्रिक वाहनों का ज्यादा इस्तेमाल करने, पार्सल परिवहन के लिए रेलवे सेवाओं का उपयोग करने और ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाने की सलाह दी थी ताकि विदेशी मुद्रा को बचाया जा सके।संकट के बीच विदेशी मुद्रा संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने एक वर्ष के लिए सोने की खरीद और विदेशी यात्राओं को टालने का भी आह्वान किया था।Delhi:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *