Crime News: विवाह के आठ महीने बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Crime News

Crime News: उत्तराखंड में देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में विवाह के आठ महीने बाद एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने राज्य सचिवालय में तैनात उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ये जानकारी दी।Crime News: 

Read Also- असम में बाढ़ से मचा हाहाकार, मृतकों का आंकड़ा 80 के पार, राहत एव बचाव कार्य में जुटी सेना

पुलिस के अनुसार, मृतका सृष्टि कंडारी की मां की तहरीर के आधार पर उसके पति सौरभ खत्री, सास और ननद के खिलाफ डोईवाला थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद से ही सृष्टि को दहेज की मांग और अन्य बातों को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।Crime News: 

Read Also- Sports News: हॉकी इंडिया की भगवा जर्सी पर मचा बवाल, दिलीप टिर्की ने जर्सी का रंग बदलने पर जारी किया स्पष्टीकरण

शिकायत के अनुसार, उसे ‘मनहूस’ कहकर भी अपमानित किया जाता था।सृष्टि की मां ने अपनी शिकायत में ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है और कहा कि 29 जुलाई को हुई उसकी मृत्यु की सूचना भी उन्हें ससुराल वालों ने नहीं दी।Crime News

पुलिस के मुताबिक, सृष्टि कंडारी टिहरी जिले के एक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। उनका विवाह पिछले वर्ष नवंबर में हुआ था।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।Cri

me News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *