Haryana: करनाल में चोरों ने शिव मंदिर में डाला डाका, चांदी का मुकुट और गहने लेकर हुृए फरार

Haryana: हरियाणा के करनाल में चोरों ने शिव मंदिर के कई दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर से चांदी के लगभग दस मुकुट और गहने चुरा लिए। उन्होंने मंदिर के चौकीदार को भी उसके कमरे में सोते समय बाहर से बंद कर दिया। मंदिर के पुजारी सुभाष शास्त्री के अनुसार, चोरी सोमवार को रात 12 बजे से सुबह चार बजे के बीच हुई।

Read Also- Trump:’ ईरान पर नए हमले का आदेश न देने के फ़ैसले में खाड़ी देशों के नेताओं की राय का अहम रोल था’

शास्त्री ने कहा, “चोर रात 12 बजे से सुबह चार बजे के बीच आए थे, लेकिन हमें नहीं पता कि वे कितने लोग थे। उन्होंने पहले मंदिर के शुरुआती दो ताले तोड़े, लेकिन तीसरा ताला मुश्किल बनावट के कारण नहीं तोड़ पाए।

इसके बाद उन्होंने ऑफिस और फिर अलमारी का ताला तोड़ा और चांदी के मुकुट ले गए। जब ​​मैं सुबह आया और ऑफिस में तोड़-फोड़ देखी, तो मैंने मंदिर बोर्ड के सदस्यों को बुलाया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Read Also-UP Vidhan Sabha: लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करते हुए सदन में रखें अपनी बात

चोरी हुए सामान की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है।चोर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, मंदिर परिसर की जांच-पड़ताल की और शिकायत दर्ज की गई।जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि आस-पास लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *