Delhi: दिल्ली में भूटान की राजशाही सरकार के प्रतिनिधिमंडल, जिसका नेतृत्व ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योंपो जेम शेरिंग ने किया, और भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल, जिसका नेतृत्व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने किया,के बीच सीमा पार नदियों पर सहयोग पर एक उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई।Delhi
Read Also: Sports News: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कपिल देव को पछाड़ने से सिर्फ दो विकेट दूर
द्विपक्षीय बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने जल संसाधन क्षेत्र में भारत और भूटान के बीच जारी सहयोग की समीक्षा की, जिसमें सीमा पार नदी प्रबंधन, बाढ़ पूर्वानुमान और बाढ़ प्रबंधन, जल विज्ञान संबंधी डेटा साझाकरण और पारस्परिक हित के अन्य क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया। मंत्रियों ने पुनात्सांगचू-I जलविद्युत परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की, जिसे भारत सरकार के साथ साझेदारी में भूटान में कार्यान्वित किया जा रहा है, और इसके शीघ्र कार्यान्वयन के उपायों पर चर्चा की।Delhi
Read Also: Bollywood: पांच सितंबर को स्टार प्लस पर रिलीज होगा ‘इंडिया के टॉप 1%’ गेम शो, अभिनेता अनिल कपूर होस्ट करेंगे
दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने भूटान में मौजूदा जल-मौसम विज्ञान नेटवर्क के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण के प्रस्तावों और सीमा पार नदियों पर जल विज्ञान संबंधी डेटा साझा करने के मौजूदा तंत्र के सहयोग के दायरे को बढ़ाने के प्रस्तावों पर रचनात्मक चर्चा की।Delhi
दोनों पक्षों ने सीमा पार जल संसाधनों के सतत और पारस्परिक रूप से लाभकारी प्रबंधन के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की और सतत तकनीकी सहयोग, आपसी विश्वास और नियमित संस्थागत जुड़ाव के माध्यम से जल संसाधनों के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने पर सहमति व्यक्त की।Delhi
