आज दोपहर 12 बजे होगा मूसेवाला का अंतिम संस्‍कार, पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

सिद्धू मूसेवाला हत्याकाण्ड में दो और युवकों को हिरासत में लिया गया | News Hindi,

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार को हत्‍या कर दी गई थी जिसके बाद आज उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। अंतिम संस्‍कार से पहले मूसेवाला के शव का पोस्‍टमॉर्टम किया गया। सोमवार रात को पांच डॉक्‍टरों के पैनल ने मूसेवाला के शव का पोस्‍टमॉर्टम किया। जानकारी के मुताबिक पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट को अभी तक पुलिस के साथ साझा नहीं किया गया है लेकिन सिद्धू के शव को परिवार को सौंप दिया गया है। इसके अलावा सिद्धू के विसरा का सैंपल ले लिया गया है जिससे अन्‍य जांच की जाएंगी।

 

Read Also अपनी मौत का दिन और तरीका पहले ही बता गए थे सिद्धू मूसेवाला

 

सूत्रों के मुताबिक सिद्धू की मौत खून के ज्‍यादा रिसाव के कारण हुई है और उनके शरीर से पोस्‍टमॉर्टम के दौरान करीब 24 गोलियां निकाली गईं। इनमें से ज्‍यादातर गोलियां उनके शरीर से आर–पार हो गई थीं और एक गोली उनके सिर की हड्डी में जा फंसी थी। मूसेवाला पर हमला करने के दौरान हमलावरों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की थी।

मृतक मूसेवाला का परिवार पहले तो पोस्‍टमॉर्टम नहीं करवाने की मांग कर रहा था लेकिन समझाने के बाद परिवार के राजी होने के बाद ही उनका पोस्‍टमॉर्टम किया गया।

 

बीते रविवार को ही मूसेवाला की हत्‍या उस समय कर दी गई थी जब वो अपने घर से अपने दो दोस्‍तों के साथ मानसा में कहीं जा रहे थे। इससे पहले शनिवार को ही पंजाब की भगवंत मान की सरकार ने कई वीआईपी की सुरक्षा में कटौती की थी और उसकी लिस्‍ट भी सार्वजनिक कर दी गई थी। इस कटौती के बाद सुरक्षा भी घटा दी गई थी और मूसेवाला की हत्‍या के बाद उनकी मां ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान को हत्‍या का जिम्‍मेदार बताया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *