दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर बोले सीएम केजरीवाल

राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना पर सीएम केजरीवाल बोले की कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हम ध्यान रखे हुए हैं जो मामले हैं वह सीरियस नहीं है, लोगों को ज्यादा हॉस्पिटल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है, अगर जरूरत पड़ती है तो उचित कदम उठाया जाएगा।

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे मामले
दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 980 मामले सामने आए हैं।राजधानी में अब पॉजिटिविटी रेट 25.98 फीसदी हो गई है।इसका मतलब ये है कि कोरोना की जांच कराने वाले हर चार में से एक आदमी इससे संक्रमित है।कोरोना का यह ताजा आंकड़ा दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया है।आकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना से दो लोगों की मौत भी हुई है।हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि दोनों की मौत की प्रमुख वजह कोरोना है या नहीं।

Read Also –पुलिस के समन पर बोले सीएम केजरीवाल मैं जाऊंगा, जरुर जाऊंगा….

AIIMS ने जारी की एडवाइजरी
एम्स ने कोविड से बचाव को लेकर अस्पताल कर्मियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। कार्यस्थल पर मास्क लगाकर रखना, परिसर की साफ सफाई रखना और सैनिटाइज करना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें, साबुन और सैनिटाइजर से नियमित तौर पर हाथ धोते रहें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *