दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद पर ED का छापा

(आकाश शर्मा)-ED Raids – प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और आप नेता राज कुमार आनंद के परिसरों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस इलाके में मंत्री के परिसरों और कुछ अन्य स्थानों की तलाशी ली जा रही है।..ED Raids

ईडी की तलाशी टीमों की सुरक्षा सीआरपीएफ की एक टीम कर रही है। 57 वर्षीय आनंद, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में सामाजिक कल्याण और एससी/एसटी कल्याण मंत्री हैं। वह पटेल नगर से विधायक हैं।

Read also- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के लोगों से शांति की अपील की

किस मामले में हुई कार्रवाई?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच में पीएमएलए कानून के तहत राजकुमार आनंद पर ये कार्रवाई की है। ये जांच DRI की ओर से दायर की गई अभियोजन शिकायत के आधार पर शुरू की गई थी। इस शिकायत में अंतर्राष्ट्रीय हवाला लेनदेन और झूठी घोषणाओं के तहत 7 करोड़ से अधिक की सीमा शुल्क चोरी जैसे आरोप भी शामिल हैं।

सीएम केजरीवाल को समन

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED ने पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजा था। अरविंद केजरीवाल गुरुवार को ईडी के सामने पेश हो सकते हैं। केजरीवाल ने इस समन को राजनीति से प्रेरित बताया है। बता दें कि इसी मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह पहले से जेल में हैं। इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को भी जेल हो चुकी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *