खरीद फरोख्त करके सरकारें गिरा देना बहुत चिंताजनक बात है-अशोक गहलोत

राजस्थान में मतदान जारी है। लेकिन मतदान से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी राज्यों में सरकार गिराने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग का इस्तेमाल करती है। ये एक लोकतंत्र के लिए बहुत चिंताजनक बात है।

जोधपुर में पीटीआई-वीडियो से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा, वे चुनी हुई राज्य सरकारों को गिराने करने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग फॉर्मूले का इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त करने का ये तरीका लोकतंत्र के लिए चिंताजनक विषय है। आपने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में चुनी हुई राज्य सरकार को गिराने करने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग का तरीका आजमाया।

Read also – राजस्थान के बारां में मतदान केंद्र को मंडप की तरह सजाया गया

उन्होंने राजस्थान में भी इसकी कोशिश की, लेकिन हमने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया क्योंकि हमारे पास लोगों का समर्थन था, हाईकमान ने हमारा साथ दिया था।उन्होंने अपने खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर कहा कि “सरकार नहीं गिरा पाने की बात ने उन्हें पीड़ा पहुंचाई है और ये उन्हें इतना परेशान कर रहा है कि वे सभी मुझ पर हमला करने लगे। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री, उनके पांच-सात मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री कल तक मुझ पर हमला करने के लिए काम कर रहे थे। वे जिस भाषा का उपयोग कर रहे थे वह अस्वीकार्य है।”

Read also – अमिताभ बच्चन ने 50.63 करोड़ का बंगला किया गिफ्ट,जानें खुद कहां रहेंगे बिग बी

राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए मतदान जारी है और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आजकल हॉर्स ट्रेडिंग करके सरकारें गिरा रहे हैं, सरकारें गिराने का इन्होंने जो तरीका अपनाया है वो लोकतंत्र के लिए बहुत ही चिंताजनक बात है। चुनी हुई गवर्नमेंट को आप हॉर्स ट्रेडिंग करके गिरा रहे हो, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में, राजस्थान में इन्होंने पूरे प्रयास कर लिए हमने सरकार गिरने नहीं दी क्योंकि पब्लिक का पूरा साथ हमारे साथ में था। हाईकमान का पूरा मैनेजमेंट था। वो दर्द इनको इतना तंग कर रहा है।

जिसके कारण वो पूरा अटैक, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, पांच-सात राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल की पूरी टीम और बाकी एमपी वगैरह जो भी थे लगे रहे लगातार, कल तक लगे रहे थे। और जो भाषा का प्रयोग कर रहे थे वो बहुत ही अस्वीकार्य है हम लोगों को।pti

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *