पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया

Chandigarh news – पंजाब में कानून व्यवस्था के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने रविवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर जबरन मार्च निकालने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीच में ही रोक दिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यूथ कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भगवंत मान के आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस भवन के पास बैरिकेडिंग की हुई थी। जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।विरोध मार्च से पहले युवा कांग्रेस ने धरना दिया और प्रदेश की आप सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पंजाब युवा कांग्रेस प्रमुख मोहित मोहिंदरा ने आरोप लगाया कि आप सरकार के तहत राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

Read also – शादी से पहले ही मोना सिंह ने करवाए थे एग्स फ्रीज, बोलीं- लगा नहीं था लाइफ में कभी आदमी की जरूरत होगी

उन्होंने कहा,”पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ हम एकजुट हैं। आप सरकार की अक्षमता स्पष्ट है, लेकिन इंडियन यूथ कांग्रेस एक सुरक्षित और बेहतर पंजाब के लिए लड़ने की हमारी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है।उन्होंने कहा “आज का विरोध @IYCPunjab के एक प्रदर्शन से कहीं अधिक था। ये पंजाब सरकार के लिए एक अल्टीमेटम था। पंजाब के युवा एक सुरक्षित राज्य की हमारी मांग पर मुखर, दृढ़ और अडिग हैं।

मोहित मोहिंदरा ने कहा कि कांग्रेस चुप नहीं रहेगी। हम अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे और पंजाब को सभी के लिए सुरक्षित ठिकाना बनाने का प्रयास करेंगे। ये पंजाब के भविष्य की लड़ाई है।’एक्स’ पर मोहिंदरा ने विरोध प्रदर्शन और पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तस्वीरें भी शेयर की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *