फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर की कुल्हाड़ी से हत्या

Faridabad murder  – फरीदाबाद में तीन साल पुरानी रंजिश में एक प्रॉपर्टी डीलर की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई।फरीदाबाद के प्रॉपर्टी डीलर राम सेवक पर रविवार को भूपानी इलाके में कुल्हाड़ी से हमला किया गया।मृतक के दोस्त निष्कर्ष चपराना ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित को फरीदाबाद के सेक्टर 21 में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, अलीपुर तिलोरी इलाके में 52 साल के प्रॉपर्टी डीलर राम सेवक पर उसके ही गांव नचौली के रहने वाले कुछ लड़को ने कुल्हाड़ी से हमला किया और मौके से फरार हो गए।स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपितों की तलाश में जुटी है।

प्रॉपर्टी डीलर दोस्त निष्कर्ष चपराना ने कहा कि नचौली में जो इनकी जमीन थी, इसको लेकर विवाद चल रहा था काफी टाइम से। इन्होंने 1996 में ये जमीन ले रखी थी। इनके पास रजिस्ट्री वगैरह सब है। लेकिन बार-बार उस पर कब्जा बनाना और छोड़ना इसको लेकर उनकी आपस में चल रही थी। जो हम सुन रहें हैं बाकी चीजें तो आपके सामने आ ही जाएंगी। ये काफी टाइम से प्लानिंग हो रही थी इनको मारने के लिए। और फिर लास्ट टाइम ये हो ही गया जो आपके सामने है।

Read also – दिल्ली पुलिस ने डंकी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 9 लोगों को किया गिरफ्तार

भूपानी SHO महेंद्र पाठक ने कहा कि गांव तिलोरी के जंगल में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के ऊपर हमला कर दिया। जिसकी सूचना पाकर हम लोग मौके पर पहुंचे। और हमें पता चला कि उस व्यक्ति को जिसका भाई उसके साथ था लेकर के हॉस्पिटल पहुंच चुका है। हम अस्पताल पहुंचे और उनकी स्टेटमेंट ली। स्टेटमेंट के आधार पर नौ आदमी के नाम जो उन लोगों ने अपनी शिकायत में लिख कर दिए थे। उनके खिलाफ और उसके अलावा तीन और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी 302 आईपीसी में। इस बारे में तफ्तीश जारी है। और आज बॉडी का पोस्टमार्टम चल रहा है, और जो भी उसमें कार्रवाई होगी की जाएगी। ये परिवारिक विवाद है। इनमें छोटा-मोटा संपत्ति को लेकर उनमें पहले से ही विवाद था।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *