हरियाणा के सीएम ने राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर करनाल के मंदिर में पूजा की

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर करनाल में कर्णेश्वरम मंदिर में पूजा की।इस मौके पर सीएम ने कहा कि आज बहुत खास दिन है। 500 सालों के इंतजार के बाद आज राम लला के लिए मंदिर का निर्माण हुआ है।उन्होंने कहा कि आक्रमणकारियों ने राम लला के मंदिर को ध्वस्त कर वहां एक ढांचा बनाया था।अयोध्या में प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12:20 बजे शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए।समारोह के बाद मोदी वहां सभा को संबोधित करेंगे।

Read also – Ram Mandir Pran Pratishtha : रामलला की हुई प्राण प्रतिष्ठा, पहली तस्वीर आई सामने

हरियाणा सीएम मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि एक विशेष दिन, उत्साह देने वाला दिन। 500 साल के उस इंतजार के बाद जब राम जन्मभूमि मंदिर के ऊपर एक आक्रमणकारियों ने जिस प्रकार से ध्वस्त करते हुए एक ढांचा बनाया था उसके बाद उस स्थान की मांग करते हुए हजारों वर्ष के सैंकड़ों वर्ष के ये जो गुलामी का चिह्न है, उसको साफ करके वहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। राम लला जी उसमें विराजमान हो रहे हैं। इस दिन में सबको बहुत बहुत बधाई और शुभकामना देता हूं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *