Political News: सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले व्यक्ति की हुई पहचान, कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला

Political News

Political News: पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान हो चुकी है। बताया जा रहा है कि हमलावर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

सूत्रों ने हमलावर की पहचान 34 साल के सुमित के तौर पर की है, जो गाजियाबाद में लोहे के सामान बनाने का काम करता है। पूछताछ के दौरान उसने जांचकर्ताओं को बताया कि वह शनिवार को गाड़ी ठीक कराने के लिए बुलंदशहर से दिल्ली आया था। पुलिस सूत्र ने बताया कि घटना के समय पप्पू यादव के घर के बाहर खड़ी एक कार में ‘हैप्पी’ नाम का एक और व्यक्ति मौजूद था। Political News

Read Also: Commonwealth Games 2026: राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया

शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि दोनों व्यक्ति गाड़ी ठीक कराने के काम से बुलंदशहर से दिल्ली साथ आए थे। सूत्रों ने बताया कि उनके दावों की जांच की जा रही है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह घटना तब हुई जब बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव रविवार को अपने दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।

बता दें कि सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर किए गए अपने विरोध प्रदर्शन को लेकर मचे विवाद के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस प्रदर्शन की वजह से वाराणसी में उनके, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। Political News

Read Also: Sports News: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर

हमलावर ने पप्पू यादव के कामों पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सांसद ने भगवान राम का अपमान किया है। इसके बाद उसने यादव पर चप्पल फेंकी। इसके बाद पूर्णिया सांसद के समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई भी हो गई थी। Political News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *