Bride Groom Video: घंटे भर खोलते रहे गिफ्ट का बॉक्स, मगर जो मिला हिल गए दूल्हा-दुल्हन

Bride Groom Video- हमारे यहां शादियों में रीति -रिवाजों के साथ मजाक-मस्ती का भी खूब माहौल होता है. दूल्हे की सालियां हो या फिर दुल्हन के देवर, इनकी नोक-झोक और मजाक – मस्ती शादियों में रंग जमा देती हैं.वही कुछ दोस्त तो ऐसा मजाक कर देते हैं जिसे देखकर सब को होश उड़ जाते हैं . इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है. इस वीडियो मे आप देख सकते हैं कि दुल्हा- दुल्हन को एक ऐसा गिफ्ट मिलता हैं जिसे खोलने में उनके पसीने छूट जाते हैं और जब गिफ्ट हाथ लगता है तो हंसते पाते और न रो पाते .

आपको बता दे कि ये वीडियो इंस्टाग्राम पर अंकित गुरू नाम के एक यूजर ने शेयर की है. वीडियो मे आप देख सकते है कि शादी की स्टेज पर बैठे दूल्हा और दुल्हन पूरी शिद्दत से और पूरी एनर्जी लगा कर एक गिफ्ट बॉक्स को खोलने में लगे हैं. वह बॉक्स को खोलते हैं तो अंदर से न्यूज़ पेपर में लपेटा हुआ गिफ्ट निकलता है. जिससे पेपर की कई परतें और फिर कई दूसरे बॉक्स निकलते हैं. इस गिफ्ट को इनरैप करते-करते दोनों का पसीना छूट जाता है. आखिर में पेपर की एक पैकिंग के अंदर से जो गिफ्ट निकलता है उसे देख सभी के होश उड़ जाते हैं. सस्पेंस खुलता है तो अंदर से दो लॉलीपॉप बाहर आते हैं. वीडियो के आखिर में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे अपने हाथों से ये लॉलीपॉप खिलाते नजर आते हैं.

Read also – AAP सरकार गिराने की साजिश रच रही है बीजेपी, सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर- आतिशी

 

https://www.instagram.com/reel/C2APuHnSPS5/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो को 12 जनवरी को शेयर किया गया था, तब से इसे 63 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 2.7 मिलियन से अधिक लाइक्स इस पर आए हैं. वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, जितना खर्चा लॉलीपॉप में नहीं हुआ, उतना पैकिंग में हो गया. दूसरे ने लिखा, खोदा पहाड़ निकला चूहा. तीसरे ने लिखा, पैकिंग तो बढ़िया गिफ्ट की रात को खोलते घर में खोलते-खोलते दिन निकल आता.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *