AAP विधायक गुलाब सिंह यादव के आवास पर IT की छापेमारी

दिल्ली में आम आदमी पार्टी(AAP) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय(ED) के द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब AAP विधायकों पर भी ED और IT ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दिल्ली में AAP विधायक गुलाब सिंह यादव के आवास पर इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है।

AAP विधायक के ठिकानों पर IT की रेड

AAP विधायक गुलाब सिंह यादव के आवास पर इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है। सामने आई तस्वीरों में अधिकारी लगातार उनके आवास के अंदर बाहर होते दिख रहे हैं। खबरों के मुताबिक इसके साथ ही उनके कई अन्य ठिकानों पर भी रेड जारी है। गुलाब सिंह गुजरात में AAP के प्रभारी भी रह चुके हैं। वहीं साल 2016 में इनको फिरौती के एक मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। इनकम टैक्स की ये छापेमारी किस मामले में हो रही है अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

Read Also: भूटान की दो दिवसीय यात्रा समाप्त कर स्वदेश लौटे PM मोदी

गौरतलब है, लोकसभा के चुनावी संग्राम के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली शराब नीति मामले में AAP के दिग्गज एक के बाद एक गिरफ्त में आ रहे हैं। ED ने अब CM केजरीवाल को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल ED को उनकी 6 दिनों की रिमांड मिली है। AAP के शीर्ष नेता लगातार BJP की केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाते आ रहे हैं। इसमें कौन सच्चा है और कौन झूठा ये तो वक्त के साथ सामने आ ही जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *