Actor रणदीप हुड्डा ने PM मोदी से की मुलाकात, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

Randeep Hooda:

Randeep Hooda: अभिनेता रणदीप हुड्डा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात ‘बड़े सम्मान और सौभाग्य की बात है।’हाल में ‘जाट’ फिल्म में नजर आए रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रधानमंत्री के साथ कई तस्वीरें साझा कीं।इस मौके पर रणदीप हुड्डा की मां आशा हुड्डा और बहन अंजलि हुड्डा भी मौजूद थीं।

Read also- Kurukshetra News: हरियाणा में फर्जी लेडी ASI गिरफ्तार, एक साल से फर्ज़ी वर्दी पहन घूम …

रणदीप हुड्डा (48) ने लिखा है, ‘‘भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात थी। हमारे महान देश के भविष्य पर उनकी अंतर्दृष्टि, ज्ञान और विचार हमेशा प्रेरणास्पद हैं। उनके द्वारा पीठ थपथपाना हमारे संबंधित क्षेत्रों में अच्छा काम करते रहने और हमारे देश के विकास में योगदान देने के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है।’उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ बातचीत ‘भारतीय सिनेमा के वैश्विक उदय और प्रामाणिक रूप से कहानी कहने की शक्ति’ के इर्द-गिर्द घूमती रही।

Read also-दिल्ली में भीषण गर्मी के मद्देनजर BJP सरकार ने हीट वेव एक्शन प्लान किया जारी

अभिनेता के अनुसार प्रधानमंत्री और उन्होंने ‘विश्व श्रव्यदृश्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएवीईएस) के बारे में भी चर्चा की, जो एक मई से चार मई तक मुंबई में होने वाला है।रणदीप हुड्डा ने कहा,‘‘ये मेरे लिए एक गौरवपूर्ण पारिवारिक पल था, जब मेरी मां आशा हुड्डा और बहन डॉ. अंजलि हुड्डा भी इस भेंट के दौरान मेरे साथ मौजूद थीं।

उन दोनों (मेरी मां और बहन) ने मोटापा विरोधी अभियान और समग्र स्वास्थ्य के संबंध में प्रधानमंत्री द्वारा की गयी पहलों पर उनके साथ विचारों का आदान-प्रदान किया।’रणदीप हुड्डा की हालिया फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को रिलीज हुई है और इसमें सनी देओल, विनीत कुमार सिंह एवं सैयामी खेर भी हैं। पिछले हफ्ते निर्माताओं ने फिल्म का दूसरा भाग भी बनाने का ऐलान किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *