CM उमर अब्दुल्ला ने रामबन में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

CM Omar Abdullah: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को रामबन जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 44 की स्थिति का आकलन किया।नुकसान का आकलन करने के बाद, उमर ने कहा, ” राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को बहाल करने की जरूरत है।

Read also-Haryana News: रेवाड़ी में डॉक्टर का झलका दर्द, FB पर VIDEO डालकर बयां किया दर्द

मलबे के नीचे कई वाहन फंसे हुए हैं। पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और हमें इसका एलाइनमेंट बदलने और मलबे को हटाने की जरूरत है।बादल फटने की वजह से भारी बारिश के कारण रविवार तड़के जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई घर, दुकानें और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि 100 से अधिक लोगों को बचाया भी गया।

उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू कश्मीर: जो हमारा ये हाईवे है इसको हमें सबसे पहले रीस्टोर करना है। आपने खुद देखा कि यहां पर कई सारी गाड़ियां पो पसी के नीचे दब गई हैं। ये सारा रास्ता अब जो है वो टूट चुका है। इसकी एलाइनमेंट हमें चेंज करनी होगी। हमें ये मलबा जो है वो उठाना होगा।

Read also-Pope Francis Passes Away: पीएम मोदी ने दी पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि, लिखा भावुक संदेश…

इसके नीचे जो गाड़ियां दबी हैं जिनका अब कोई इस्तेमाल नहीं हो सकता है, उन्हें हटाना होगा, जहां पर हम खड़े हैं फिलहाल ये सबसे मुश्किल जगह है और अफसरों का मानना है कि हमें दो से तीन दिन लग सकते हैं ये हिस्सा साफ करने में, बाकी हम जो है 24 घंटे के अंदर अंदर साफ कर लेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *