क्वाड समिट के बाद न्यूयॉर्क के लिए हुए रवाना PM मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा को करेंगे संबोधित

PM Modi in US:
PM Modi in US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को क्वाड समिट में हिस्सा लेने के बाद न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए।न्यूयॉर्क में पीएम मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। साथ ही एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों पर काम करने वाली अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक भी करेंगे।

Read also-दिल्ली में सियासत तेज, पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित –अमेरिका में शनिवार को क्वाड शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस समिट की मेजबानी की।अमेरिकी में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं।क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे हैं।न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड के नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कोलिजीयम में शनिवार को पीएम मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करने वाले हैं।

Read also-IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट मैच में भारत की शानदार जीत से भावुक हुए फैंस, दिया बड़ा बयान

लॉन्ग आइलैंड पर होगा भव्य स्वागत – अमेरिका में पीएम मोदी ने क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन, जापान के पीएम किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीस के साथ बातचीत की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विलमिंगटन, डेलावेयर से न्यूयॉर्क पहुंचे।न्यूयॉर्क में वे रविवार शाम को लॉन्ग आइलैंड में प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अमेरिकी CEO से करेंगे बातचीत- 23 सितंबर को वे एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर काम कर रही अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ गोलमेज बैठक करेंगे।वे संयुक्त राष्ट्र के ‘सम्मिट ऑफ फ्यूचर’ को भी संबोधित करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *