एक्सिस बैंक की ब्रांच को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस की सूझबूझ से ऐसे बची जान

Axis Bank News: पश्चिम दिल्ली में एक्सिस बैंक की ब्रांच में बुधवार रात को उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग ने परिसर में प्रवेश किया और धमकी दी कि अगर उसे कर्मचारियों ने पैसे नहीं दिए गए तो वो विस्फोट कर देगा।पीसीआर कॉल मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और उसे पकड़ लिया।

Read Also: Dry Eye: सावधान! अगर आपका भी स्क्रीन टाइम अधिक है तो हो सकती है ये गंभीर समस्या 

पुलिस ने दी ये जानकारी- पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके पास कोई विस्फोटक नहीं मिला।पुलिस अधिकारी ने बताया, “उन्हें बुधवार रात करीब आठ बजे कॉल मिली कि एक नाबालिग बॉक्स और रिमोट लेकर विकासपुरी में एक्सिस बैंक की ब्रांच में घुस गया है। ये घटना उस वक्त हुई जब बैंक कर्मचारी दफ्तर को बंद करने वाले थे। उसने उन्हें धमकाया।”पुलिस अधिकारी ने कहा, “बैंक में घुसने के बाद उसने चिल्लाकर कहा कि उसे पैसे दिए जाएं, नहीं तो वो विस्फोट कर देगा।”

Read Also:J&K Elections: दूसरे फेज की वोटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं महिलाएं

बैंक में मची अफरातफरी- रात को करीब आठ बजे अचानक अफरा-तफरी मच गई। बैंक में एक शख्स घुस गया है बम लेकर अपना डिमांड रखा कि 10 लाख रुपये दो, नहीं तो मैं बम ब्लास्ट करूंगा। बैंक में अफरा-तफरी मची। बैंक वाले बाहर आए किसी तरह। पुलिस वाले को फोन किए और पुलिस वाले के एसएचओ साबह से लेकर 10-12 गाड़ियां आईं और उस शख्स को हिरासत में लिया। पूछताछ कर रहे हैं। सर, कुछ तो था। बम की तरह तो था। अब वो तो पुलिस वाले ही बता पाएंगे कि बम था कि नहीं था।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *