दिल्ली बीजेपी ने AAP मुख्यालय के बाहर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

BJP Protest- दिल्ली बीजेपी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी मुख्यालय के बाहर सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।ईडी के समन पर हाजिर न होने को लेकर बीजेपी ने दिल्ली के सीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया।हरीश खुराना ने कहा कि इससे पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल कानून का सम्मान नहीं करते हैं। वे पांचवीं बार ईडी के समन से बच गए हैं। इससे पता चलता है कि उनके मन में कानून के लिए कोई सम्मान नहीं है। ये उनके डर को दर्शाता है और इसीलिए वे भाग रहे हैं।

हरीश खुराना ने कहा कि हेमंत सोरेन ने 10 बार समन को नजरअंदाज किया।आखिरकार, उन्हें समन के लिए हाजिर होना पड़ा। केजरीवाल जितना चाहें भाग सकते हैं लेकिन उन्हें कानून का सामना करना होगा।

Read also- सीएम पुष्‍कर सिंह धामी को मिला UCC का ड्रॉफ्ट, जानिए उत्‍तराखंड में क्‍या बदल जाएगा

आम आदमी पार्टी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब खत्म हो चुकी दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं होंगे।आम आदमी पार्टी ने कहा सीएम केजरीवाल पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश नहीं होंगे।पार्टी ने समन को ‘अवैध’ करार देते हुए कहा कि ईडी सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए बार-बार नोटिस भेज रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *