Commonwealth Games 2026: मौजूदा विश्व चैंपियन और दो बार की पदक विजेता जैसमीन लंबोरिया रविवार देर रात से ग्लास्गो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। बता दें कि 24 साल की मुक्केबाज जैसमीन ने राष्ट्रमंडल खेलों की 57 किग्रा भार वर्ग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक हासिल किया था। Commonwealth Games 2026
Read Also: Sports News: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर
जैसमीन हाल के वर्षों में भारत की सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली मुक्केबाजों में शामिल रही हैं। उन्होंने पिछले साल लिवरपूल में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि इस साल की शुरुआत में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया था।
भारत साल 2030 में अहमदाबाद में अगले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के दौरान खेलों की मेजबानी का औपचारिक ‘हैंडओवर’ भारत को किया जाएगा। ग्लास्गो स्थित द हाइड्रो में आयोजित होने वाले समापन समारोह के ‘हैंडओवर सेगमेंट’ में भारत की समृद्ध संस्कृति और राष्ट्रमंडल परिवार के साथ उसकी साझा मूल्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। Commonwealth Games 2026
Read Also: Uttar Pradesh: CM योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद ब्लॉक और गैलरी का किया उद्घाटन
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ‘हैंडओवर सेगमेंट’ तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दर्शकों को साझा मूल्यों, संस्कृति और आपसी जुड़ाव की यात्रा से रूबरू कराया जाएगा। Commonwealth Games 2026
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

