Crime News: जम्मू में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या की

Uttar Pradesh: Heavy police force deployed after alleged vandalism at Shia Imambara in Jaunpur

Crime News: जम्मू में गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने एक घर में घुसकर 35 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जम्मू शहर के रेशमघर कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा के रूप में हुई है और वह पेशे से अखबार विक्रेता था।Crime News:

Read Also- International: जापान में भालू बने बड़ी चुनौती, भालू मंत्री नियुक्‍त-अलग विभाग भी बनाया

बीजेपी विधायक अरविंद गुप्ता ने कहा, “मैंने उनकी मां और पत्नी से बात की। वे पूजा-पाठ और नाश्ते जैसे अपने रोजमर्रा के काम कर रहे थे। बाद में, जब उनकी पत्नी उन्हें देखने गईं, तो दीपक को उस हालत में देखकर उनकी चीख निकल गई। वहां हथियार भी पड़ा था। मुझे लगता है कि कुछ समय में सब साफ हो जाएगा।”

Read Also-Russia: सदन ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले बिल को मंजूरी दी, कानून बनाने के लिए ट्रंप के पास भेजा

मृतक दीपक के रिश्तेदारों का दावा है कि उनके माथे पर किसी अज्ञात हमलावर ने गोली मारी, जो कथित तौर पर दोपहर के समय घर में घुसा था।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आगे की जांच जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है।Crime News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *