उत्तर प्रदेश विधानमंडल के घटते समय को लेकर मायावती हुई चिंतित, सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर…

UP:

UP: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सोमवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय मानसून सत्र को लेकर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने उम्मीद जताई है कि सदन की कार्यवाही जनहित और जनकल्याण के मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए।UP:

Read Also: महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामले बृजभूषण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी

बीएसपी मुखिया मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राज्य विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और राज्य सरकार चार दिन के इस सत्र के दौरान मंगलवार को सप्लीमेंट्री बजट पेश करेगी। उन्होंने कहा कि भले ही यह सत्र बहुत छोटा है, फिर भी लोगों को उम्मीद है कि यह राष्ट्रीय हित, जन-कल्याण और जरूरी सार्वजनिक मुद्दों पर केंद्रित होगा, न कि संसद के मौजूदा सत्र की तरह इसमें भी बाधाएं आएंगी।

Read Also: Commonwealth Games 2026: राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया

मायावती ने कहा कि वैसे इस अल्पकालीन सत्र को लेकर लोगों की यह चिंता भी स्वाभाविक ही है कि अफसरशाही (ब्यूरोक्रेसी) को संविधान के शपथ के प्रति जवाबदेह एवं जनहित, जनकल्याण को लेकर उत्तरदायी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि विधायिका का संवैधानिक प्रभाव किसी भी प्रकार से कम ना होने पाए।

बीएसपी प्रमुख ने कहा कि देश के संविधान व यहां लोकतंत्र की मजबूती और अफसरशाही पर लगाम के लिए विधायिका की मजबूती अति-महत्वपूर्ण और इसके लिए सरकार व विपक्ष दोनों का गंभीर संसदीय आचरण जरूरी है।मायावती की बीएसपी के पास विधानसभा में केवल एक विधायक है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *