टिकट न मिलने से आहत देवेंद्र चावला ने छोड़ी BJP, पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

Devendra Chawla: Hurt by not getting ticket, Devendra Chawla left BJP, resigned from all party posts

Devendra Chawla: यमुनानगर विधानसभा में बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। करीब 3 साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए देवेंद्र चावला ने बीजेपी को अलविदा कह दिया है। पार्टी छोड़ने से पहले देवेंद्र चावला ने बीजेपी संगठन पर गंभीर आरोप भी लगाए है उन्होंने कहा है कि अभी मैं कोई पार्टी ज्वाइन नहीं कर रहा हूं।

Read Also: क्या भारत में बैन हो जाएगा विकिपीडिया? दिल्ली हाईकोर्ट ने दी चेतावनी…

आपको बता दें कि हरियाणा बीजेपी में 67 उम्मीदवारों की लिस्ट के बाद बगावती स्वर कम नहीं हो रहे हैं। कोई खुलकर पार्टी पर बोल रहा है तो कोई अपने पदों से इस्तीफा दे रहा है। नया नाम जुड़ा है यमुनानगर जिले से। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चावला ने पार्टी के सभी पदों और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। देवेंद्र चावला ने कहा है कि भाजपा संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी उसे मैंने बखूबी निभाया है। लोकसभा चुनाव में मुझे रादौर में एक बड़ी जिम्मेदारी दी बीजेपी सांसद को मैंने रादौर से लीड दिलाई।

Read Also: अगर चाहिए ग्लोइंग और चमकदार स्किन तो इन फूड्स से बना लें दूरी…

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि पिछले 30 साल से घनश्याम अरोड़ा को पार्टी टिकट दे रही है। इस बार भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है जिससे वर्करों में काफी मायूसी है। घनश्याम अरोड़ा का अब खुलकर भाजपा के वर्कर ही विरोध करने लगे हैं। मुझे वर्कर लगातार फोन कर रहे हैं जिससे मजबूरीवश मुझे पार्टी को छोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी साफ किया है कि फिलहाल में कांग्रेस में नहीं जा रहा हूं एक आम आदमी के तौर पर लोगों की सेवा करता रहूंगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *