EC: मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावी तैयारियों को लेकर दी अहम जानकारी

EC: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावी तैयारियों को लेकर कई अहम जानकारी दी है।

चुनावी के दौरान हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी : मुख्य चुनाव आयुक्त

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पश्चिम बंगाल पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव के दौरान हिंसा को रोकने के लिए चुनाव आयोग “सी-विजिल” नाम से एक एप्लीकेशन लॉन्च करने जा रहा है। इस सी-विजिल यानी सिविलियन टू विजिलैंट का मतलब है नागरिकों की सतर्कता। इस एप्लीकेशन की खूबियो को बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि अगर चुनाव के लिए किसी भी प्रकार की अनियमितता या हिंसा की तैयारी की जा रही है तो यूजर्स इस ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। दोषियों के खिलाफ 100 मिनट के भीतर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगे बताया कि अगर किसी भी उम्मीदवार की आपराधिक पृष्ठभूमि है तो इस ऐप के माध्यम से उम्मीदवार की पहचान और उसके खिलाफ आपराधिक मामलों की पहचान भी पता की जा सकती है।

Read Also: UP Cabinet Vistar: राज भवन में हुआ यूपी कैबिनेट विस्तार, ओपी राजभर समेत 4 नए मंत्री योगी सरकार में शामिल

इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि नौकरशाहों का पक्षपातपूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य में पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बलों की भी तैनाती की जाएगी, जो कि निष्पक्ष तरीके से होगी।मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और हिंसा मुक्त चुनाव कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।चुनाव आयुक्त ने कहा कि, “चुनाव में डर या भय की कोई जगह नहीं है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि समाज को बराबरी का मैसेज देने के मकसद से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कुछ मतदान केंद्र ऐसे भी होंगे, जिसका संचालन केवल महिलाएं करेंगी। इन केंद्रों पर महिला सुरक्षा बलों की तैनाती भी की जाएगी। इसी तरह से कुछ मतदान केंद्र पूरी तरह से दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा संचालित होंगे। बंगाल में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे वक्त हुई है जब लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *