UP Cabinet Vistar: राज भवन में हुआ यूपी कैबिनेट विस्तार, ओपी राजभर समेत 4 नए मंत्री योगी सरकार में शामिल

UP Cabinet Vistar: देश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव-2024 से पहले सर्वाधिक लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में आज योगी सरकार में चार नए मंत्री शामिल हुए हैं। BJP गठबंधन के नए साथियों के साथ लखनऊ स्थित राज भवन में यूपी कैबिनेट का मंगलवार को विस्तार हो गया है। चारों मंत्रियों ने महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

UP Cabinet Vistar के तहत 4 नए मंत्री योगी सरकार का हिस्सा बने

आपको बता दें, आगामी लोकसभा चुनाव से पहले BJP गठबंधन के नए साथियों के साथ योगी कैबिनेट का विस्तार राज्य में सियासी गणित बिठाने के लिए काफी अहम दांव साबित हो सकता है। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार के अवसर पर लखनऊ स्थित राज भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में SBSP प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, RLD विधायक अनिल कुमार, सुनील शर्मा और दारा सिंह ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। इन चार नए मंत्रियों में दो BJP विधायक, एक SBSP विधायक और एक RLD विधायक शामिल हैं।

Read Also: Delhi Budget 2024: दिल्ली की महिलाएं CM केजरीवाल को क्यों कर रहीं फोन – जानें ?

सीएम योगी ने दी चारों मंत्रियों को बधाई

यूपी कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण को लेकर सीएम योगी ने बधाई देते हुए ट्वीट किया कि ” उत्तर प्रदेश सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘मोदी की गारंटी’ को धरातल पर उतारते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी मंगलमय शुभकामनाएं!”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *