HAPPY BIRTHDAY: फिल्मों से पहले Jacqueline Fernandez करती थीं ये काम, ऐसे हुई बॉलीवुड में एंट्री

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में करीब 10 सालों से दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

जैकलीन फर्नांडीज ने बतौर जर्नलिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। 11 अगस्त 1985 को बहरीन में जन्मीं जैकलीन ने यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से मास कम्यूनिकेशन से अपना ग्रेजुएशन किया।

Also Read ‘Eros STX Global’ ने मनोरंजन की दुनिया में पूरे किए शानदार 40 वर्ष !

पढ़ाई खत्म होने के बाद श्रीलंका में बतौर टीवी रिपोर्टर काम किया, इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाना शुरू किया। वर्ष 2006 में जैकलीन ने मिस श्रीलंका कांटेस्ट में हिस्सा लिया और प्रथम चुनी गई।

साल 2009 में जैकलीन फर्नांडीज एक मॉडलिंग असाइनमेंट के सिलसिले में भारत आई थीं। यहां आने के बाद उन्होंने निर्देशक सुजॉय घोष की फैंटेसी ड्रामा ‘अलादीन’ के लिए ऑडिशन दिया और सेलेक्ट भी हो गईं, जो उनकी डेब्यू फिल्म थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और रितेश देशमुख ने अहम भूमिका निभाई थी।

अलादीन के बाद जैकलीन ने वर्ष 2010 में फिल्म न जाने कहां से आई है में काम किया लेकिन यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर कोई कमाल नही दिखा सकी।

जैकलीन की वर्ष 2014 में सुपरहिट फिल्म किक प्रदर्शित हुई। जैकलीन की करियर की अन्य फिल्मों में मर्डर 2, रेस 2, रॉय, बद्रर्स, हाउसफुल 3, ढिंसूम, ए फ्लाइंग जाट, ड्राइव ,अ जेंटलमैन, रेस 3 और जुड़वा 2 शामिल है।

जैकलीन कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बादशाह के साथ ‘गेंदा फूल’ गाने में काम किया, असीम रियाज के साथ उनके गाने ‘मेरे अंगने में’ को काफी पसंद किया गया।

आपको बता दें, एक्टिंग और मॉडलिंग के अलावा जैकलीन को खाना बनाना भी काफी पसंद है। जैकलीन की नजर में कुकिंग एक अच्‍छी थैरेपी है।

जैकलीन की लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। जैकलीन का नाम डायरेक्टर साजिद खान के साथ जुड़ा था। दोनों के रिलेशन को लेकर काफी खबरें आती रहती थी। लेकिन फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया।

साजिद से पहले जैकलीन का नाम बहरिन के रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाले प्रिंस से भी जुड़ चुका है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *