भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,336 नए केस सामने आए

Corona Case Today Live, बीते 24 घंटे में आए 17 हजार से अधिक कोरोना केस |

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत ने चार महीने से ज्‍यादा के अंतराल के बाद शुक्रवार को 17,000 से ज्‍यादा नए COVID-19 मामलों की एक दिन की बढ़ोतरी दर्ज की है। डेली मामलों में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।

24 घंटे में कुल 17,336 कोरोना वायरस के मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमण की संख्या 4,33,62,294 हो गई, जबकि बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 5,24,954 हो गई है, जिसमें 13 नए लोगों की मौत हो गई है।

मंत्रालय के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 4.32 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.07 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

Read Also NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी नामांकन

 

सरकार की ओर से जारी डाटा में कहा गया है कि सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 88,284 हो गई है, जिसमें कुल संक्रमण का 0.20 प्रतिशत शामिल है, जबकि COVID-19 की रिकवरी रेट 98.59 प्रतिशत दर्ज की गई है। आंकड़ों से पता चला है कि 24 घंटे में सक्रिय COVID-19 केसलोएड में 4,294 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,27,49,056 हो गई है, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई है। नेशनल COVID-19 वैक्‍सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक देश में वैक्सीन की 196.77 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *