दिल्ली चुनाव पर मतदाताओं को केजरीवाल की सलाह, बोले- BJP की झूठी बातों में आकर न करे मतदान

Arvind Kejriwal News:

Arvind Kejriwal on BJP:आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि बीजेपी लोगों को उसके पक्ष में वोट डालने के लिए पैसों का लालच दे रही है।केजरीवाल ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो सभी झुग्गियों को तोड़ देगी और जमीन उनके प्रिय मित्र को दे दी जाएगी।

Read also- वित्त मंत्री सीतारमण की भारतीयों को सलाह, बोली- लोग AI का इस्तेमाल करना सीखें

अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी- इनकी पार्टी वाले घर-घर जाकर कह रहे हैं कि तीन हजार रुपये ले लो, चुनाव आयोग आपके घर आके वोट डलवा देगा। वो लोग कह रहे हैं कि वोट आप घर पर डाल देना और बदले में उंगली पे स्याही लगवा लेना, इंक लगवा लेना। ये सुना तो मेरे तो रोंगटे खड़े हो गए क्योंकि ये बहुत बड़ी साजिश है आपके खिलाफ, बहुत बड़ा षड्यंत्र है आपके खिलाफ, आप लोगों को फंसाने का।

Read also-Jharkhand: बोकारो में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, सर्च ऑपरेशन के दौरान गोला-बारूद बरामद

मैं आपका बड़ा भाई हूं यकीन मानो कल रात मैं सो नहीं पाया, आप सब झुग्गी वाले भोले भाले लोग हो। अगर आपने गलती से भी पैसे के बदले स्याही लगवा ली या इनके कहने पर फर्जी वोट डाल दिया तो ये लोग आपके ऊपर केस करके आपको ही गिरफ्तार करवा देंगे। अगले दिन ही गिरफ्तार करवा देंगे। इसलिए आपको सचेत करने के लिए मैंने ये वीडियो जारी किया है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *