कोहली ने लगाया 49वां वनडे शतक, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से की बराबरी

Virat Kohali-विराट कोहली ने रविवार को अपने जन्मदिन के मौके पर ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 49वां वनडे इंटरनेशनल शतक लगाया। इस अविश्वसनीय उपलब्धि के साथ विराट कोहली ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

इसके साथ ही विराट कोहली सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गया है, जिन्होंने अपने जन्मदिन पर शतक बनाने की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

Read also-निर्वाचित सरकार का मतलब ये नहीं है कि वो संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करे- केरल राज्यपाल

सचिन तेंदुलकर ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 452 पारियां खेलीं, वहीं विराट कोहली को इस रिकॉर्ड की बराबरी करने में सिर्फ 277 पारियां लगीं।      PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *