खंडवा में अवैध बूचड़खाना गोदाम पर चला बुलडोजर! 5000 वर्ग फुट निर्माण ढहाया

Madhya Pradesh: Bulldozer rolls over illegal slaughterhouse warehouse in Khandwa! 5,000 sq ft structure demolished.

Madhya Pradesh: खंडवा में पशु अवशेषों के अवैध भंडारण के मामले में प्रशासन ने गुरुवार 30 अप्रैल को एक गोदाम को अवैध निर्माण करार देते हुए ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये कार्रवाई शहर में उस जगह पर की गई जहां छह दिन पहले छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में पशु चर्बी, खालें, हड्डियां और दूसरी चीजें बरामद हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस का संयुक्त अमला गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, “इस गोदाम में बूचड़खानों से निकलने वाले पशु अवशेषों का अवैध भंडारण किया जा रहा था।

Read Also: भूख से हारी ममता! मां ने ही ले ली मासूम बेटी की जान, आर्थिक तंगी बनी वजह”

Madhya Pradesh- जांच में पता चला कि गोदाम का बगैर अनुमति निर्माण किया गया था और भूमि स्वामी के पास इस संपत्ति के दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे।” उन्होंने बताया कि नगर निगम ने करीब 5,000 वर्ग फुट में फैले गोदाम के अवैध निर्माण को ढहा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक 24 अप्रैल की कार्रवाई के दौरान इस जगह से बड़ी मात्रा में मवेशियों की चर्बी, खालें, हड्डियां, भट्ठी और प्रसंस्करण में इस्तेमाल होने वाले दूसरे उपकरण मिले थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *