संसद सदस्यों ने पूर्व लोक सभा अध्यक्ष, पी.ए. संगमा को पुष्पांजलि अर्पित की

Om Birla :
Om Birla Speech: लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला ने आज पूर्व लोक सभा अध्यक्ष, पी.ए. संगमा की जयंती के अवसर  पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।राज्य सभा के उपसभापति,  हरिवंश; संसद सदस्यों; पूर्व सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्री संगमा को पुष्पांजलि अर्पित की।
लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह; और लोक सभा और राज्य सभा सचिवालयों के अधिकारियों ने भी श्री संगमा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री संगमा का जन्म 1 सितंबर 1947 को मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में स्थित चपाहाटी गाँव में हुआ था। वे 1988 से 1990 तक मेघालय के चौथे मुख्यमंत्री रहे और 23 मई 1996 को सर्वसम्मति से ग्यारहवीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए। 1977 में पहली बार लोक सभा के लिए निर्वाचित श्री संगमा नौ बार सभा के सदस्य बने । उन्होंने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में गृह, वाणिज्य, उद्योग, श्रम, सूचना एवं प्रसारण और कोयला मंत्री सहित अन्य प्रमुख मंत्रालयों में सेवाएं दी। श्री संगमा का 4 मार्च 2016 को नई दिल्ली में निधन हो गया।
श्री संगमा का चित्र विजेंद्र शर्मा द्वारा बनाया गया था। इसे संविधान सदन की बाहरी लॉबी में लगाया गया है और इसका अनावरण 10 फरवरी 2014 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति, प्रणब मुखर्जी ने किया था।  इस अवसर पर श्री संगमा द्वारा लिखी गई और उनके जीवन और कार्यों के बारे में संसद ग्रंथालय में उपलब्ध अन्य पुस्तकों को संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया गया। इसके अतिरिक्त, लोक सभा सचिवालय द्वारा श्री संगमा की जीवनी पर प्रकाशित हिन्दी और अंग्रेजी पुस्तिका भी गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *