अमृतसर में ब्लैकआउट ड्रिल फिर शुरू, लोगों से घरों के अंदर रहने को कहा गया

delhi News, delhi Latest news, Amritsar, blackout drill, civil safety, emergency simulation, Punjab, अमृतसर, ब्लैकआउट अभ्यास, नागरिक सुरक्षा, आपातकालीन परिदृश्य, पंजाब

Mock Drill In Amritsar: राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल के तहत अमृतसर में लाइट बंद होने के कुछ ही देर बाद, जिला प्रशासन ने गुरुवार की सुबह फिर से ब्लैकआउट रिहर्सल की, जिसमें लोगों से घर के अंदर रहने और घबराने की अपील की गई।ये ड्रिल रात करीब 1:30 बजे शुरू हुई।

Read also- कैमूर पुलिस ने भगवानपुर गोलीकांड के दो आरोपितों को पकड़ा, 5 बंदूक और 18 कारतूस बरामद

अमृतसर जिला जनसंपर्क अधिकारी की तरफ से साझा किए गए संदेश में कहा गया, अत्यंत सावधानी बरतते हुए, अमृतसर जिला प्रशासन ने फिर से ब्लैकआउट ड्रिल शुरू कर दी है।इसमें कहा गया है, “कृपया घर पर रहें, घबराएं नहीं, अपने घरों के बाहर जमा न हों और अपने घरों की बाहरी लाइटें बंद रखें। ये ड्रिल पहले अमृतसर में रात 10:30 बजे से 11 बजे तक की गई थी।

Read also-ईरानी विदेश मंत्री 20वीं संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करने भारत पहुंचे

राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल भारतीय सेना की तरफ से 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के जवाब में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ढांचे को निशाना बनाने के कुछ घंटों बाद हुई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *