Mp Accident: मध्य प्रदेश में कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत से पांच की मौत, घटनास्थल पर मची अफरातफरी

Mp Accident:

Mp Accident: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में रविवार देर रात एक कार के ट्रैक्टर से टकरा जाने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना जिले के माखननगर थाना अंतर्गत आंचलखेड़ा के पास उस समय हुई, जब एक आदिवासी परिवार की बारात रात को ग्राम माना सीहोर जिले के बुधनी से माखननगर के गांव महेन्द्रबाडी लौट रही थी। Mp Accident: 

Read Also- Haryana: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर CM सैनी ने दिया बड़ा बयान, बोले- महिलाओं को मिले समान अवसर…

माखननगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने बताया कि बारात की एक टवेरा कार सोयाबीन ले जा रहे ट्रैक्टर से टकरा गई।उन्होंने कहा कि इस घटना में टवेरा चालक सहित पांच लोगों की मृत्यु हो गई तथा सात बाराती घायल हो गए।Mp Accident: 

Read Also- USA: ड्रग तस्करों पर अमेरिकी सेना ने बरपाया कहर, तीन नाविकों की दर्दनाक मौत

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान साहिल यादव (19), हरि सिंह यादव (57), विनीत यादव (22), शुभम मोरप्पा (18) और संतोष प्रजापति (45) के रूप में हुई है। सभी मृतक महेन्द्रबाडी के रहने वाले हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Mp Accident: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *