2,000 रुपये के नोट बदली का असर,Zomato पर पड़ा भारी

( दीपा पाल ) -Note Exchange- RBI के निर्देश के बाद मंगलवार यानी 23 मई से दो हजार रूपये के नोटो को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं । बाजारो मे इसको लेकर काफी हलचल मची हुई हैं । RBI के इस निर्देश के बाद के बाद लोग जल्द से जल्द दो हजार के नोट को खर्च करने की कोशिश मे लगे हुए हैं । इस बात का सबसे बड़ा सबूत जोमैटो के हाथ लगा है। आज दिन में जोमैटो ने ट्वीट कर बताया कि शुक्रवार के बाद से जितने भी फूड के ऑर्डर हुए हैं, उनमें से जो भी कैश ऑन डिलीवरी थे। उसके लिए ग्राहकों ने 2,000 रुपये के नोट दिए। 72 % से ज्यादा ऑर्डर थे ।

 Read also – Note Exchange: आज से बैंकों में बदले जाएंगे दो हजार के नोट, ये है पैसे बदलने के नियम और एक्सचेंज प्रक्रिया

इस तरीके से भी कर सकते हैं नोट का यूज
RBI के निर्देशों के अनुसार 23 मई से दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरु हो गई हैं । इस बीच रिजर्व बैंक ने साफ कर दिया है कि 2000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए किसी फॉर्म या मांग पर्ची की जरूरत नहीं है। बता दें कि रिजर्व बैंक ने 2000 के नोटों को चलन से वापस लेने की कवायद के तहत एक बार में 20,000 रुपये की सीमा तक 2,000 रुपये के नोटों बदलने की अनुमति दी है। RBI ने शुक्रवार को एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की, लेकिन जनता को 30 सितंबर तक ऐसे नोटों को खातों में जमा करने या उन्हें बैंकों में बदलने का समय दिया।Note Exchange

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *