जापान के प्रधानमंत्री ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देख रद्द किया भारत का दौरा

जापान ( रिपोर्ट – प्रदीप कुमार ) :   भारत में कोरोना के बढ़ते केस के चलते स्थिति बेहद खराब है जिसके कारण कहीं लाॅकडाउन तो कहीं कर्फ्यू लगा हुआ है । अस्पतालों में  सुविधाओं का अभाव है।

 

इसी बीच  जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा जो  इस माह के अंत में भारत आने वाले थे लेकिन अब उनके  इस दौरे को स्थगित करने की खबर सामने  आ रही है।

 

इसके  साथ ही सुगा ने फिलीपींस दौरा भी स्थगित कर दिया गया है। जापानी मीडिया के अनुसार सुगा अब कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण को लेकर फोकस करेंगे ।

 

 

ALSO READ- MS धोनी के माता-पिता Corona Positive, अस्पताल में भर्ती

 

गौरतलब है कि   जापान की आबादी साढ़े 12 करोड़ है जिनमें से 11 लाख लोगों को ही अब तक वैक्सीन लग पाई है प्रधानमंत्री सुगा ने वायदा किया है कि जल्द ही वह वैक्सीन के दस करोड़ डोज आयात करेंगे ।

 

कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए उन्होंने भारत आने का प्रोग्राम रद्द कर दिया है । कोरोना की स्थिति जापान में भी बेहद खराब जिसके कारण रेस्तरां रात आठ बजे ही बंद हो जाते हैं । भारत की स्थिति भी  कोरोना के मामलें में बेहद गंभीर है ।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *