कर्नाटक में सियासत तेज, CM सिद्दारमैया पर बीजेपी ने लगाया ये गंभीर आरोप

MUDA Case:

MUDA Case: कर्नाटक के कई हिस्सों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।इससे कुछ घंटे पहले कर्नाटक हाई कोर्ट ने भूमि आवंटन मामले में उनके खिलाफ जांच के लिए राज्यपाल थावरचंद गहलोत की मंजूरी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

Read also-Chess ओलंपियाड में भारत ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सिद्दारमैया – पार्टी नेताओं ने बताया कि सिद्दारमैया के गृह जिले मैसूर, हुबली और बेलगावी समेत अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किया गया। पार्टी का झंडा थामे कार्यकर्ताओं ने सिद्दारमैया के खिलाफ नारे लगाए और उनसे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा।बीजेपी के एक पदाधिकारी ने कहा, “हाई कोर्ट के फैसले के मद्देनजर हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें और जांच में शामिल हों।”

Read also-जम्मू-कश्मीर चुनाव: दूसरे चरण के मतदान से पहले मतदान केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

हाई कोर्ट के आदेश का करें सम्मान – पार्टी के राज्य प्रमुख बी. वाई. विजयेंद्र ने कहा कि हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि राज्यपाल की अनुमति कानून के अनुसार है।उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि वे राज्यपाल के खिलाफ अपने आरोपों को अलग रखें, हाई कोर्ट के आदेश का सम्मान करें और चूंकि ऐसे आरोप हैं कि आपका (मुख्यमंत्री का) परिवार मुडा (साइट आवंटन) घोटाले में शामिल है, इसलिए आपको सम्मानपूर्वक मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *