राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में चुनावी हुंकार भर BJP पर किया जमकर प्रहार, कहा- हम यहां जाति जनगणना कराएंगे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में BJP के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने गुजरात को परियोजनाएं देकर राज्य के पांच लाख युवाओं से नौकरियां छीन ली। इसके साथ ही उन्होंने चुनावी हुंकार भर कहा कि हम यहां जाति जनगणना कराएंगे।

Read Also: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप: निशानेबाजी की प्रतियोगिता में 26 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा भारत

महाराष्ट्र के नंदुरबार में चुनावी करते हुए कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने कहा, “महाराष्ट्र में जाति जनगणना कराएंगे और पता लगाएंगे कि आदिवासियों की कितनी भागीदारी है, संस्थाओं में, सरकार में, ब्यूरोक्रेसी में। आदिवासी-दलित-पिछड़ वर्ग के कितने लोग हैं। संसद में मैंने कहा दिया है, लोकसभा में पीएम मोदी के सामने, कांग्रेस पार्टी जाती जनगणना कराएगी और आपने जो 50 परसेंट पर आरक्षण की दीवार लगाई है, तोड़कर, उड़ाके फेंक देंगे।”

Read Also: महाराष्ट्र चुनाव: BJP सांसद अशोक चव्हाण का बड़ा बयान, बोले- चुनाव में ‘बटेंगे तो काटेंगे’ नारे का कोई मतलब नहीं !

राहुल गांधी ने BJP और RSS पर बरसते हुए कहा कि BJP और RSS देश में आदिवासियों के अधिकारों को छीनना चाहते हैं। वो (बीजेपी और आरएसएस) कहते हैं आप वनवासी हो, वनवासी का मतलब आप जंगल में रहते हो। वनवासी का मतलब न आपको जल पर, न जंगल पर और न जमीन पर अधिकार होना चाहिए। वो आपसे अधिकार छीनते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *