सत्येंद्र जैन के वीडियो लीक मामले पर आज होगी सुनवाई

Satyender Jain Massage Video, सत्येंद्र जैन के वीडियो लीक मामले पर आज होगी.

 (प्रियांशी श्रीवास्तव): मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन पिछले 5 महीने से न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच सत्येंद्र जैन के तिहाड़ जाल से एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहें है । जिससे मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है तो वहीं आज वीडियो लीक को लेकर सुनवाई होनी है। वायरल हुए वीडियो में देखा गया था कि सत्येंद्र जैन जेल के अंदर फल और ड्राई फ्रूट खाते नजर आ रहे हैं। जबकि जैन ने जेल प्रशासन पर ठीक से खाना नहीं देने का आरोप लगाया है। इससे पहले वाले वीडियो में जैन तिहाड़ जेल के अंदर मसाज करवाते दिख रहे थे और जो शख्स उनकी मसाज करता नजर आ रहा था वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं, बल्कि एक कैदी है जो दुष्कर्म के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद है।

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन के मसाज के बाद आहार के वीडियो वायरल होने से एक बड़ा विवाद छिड़ा हुआ है। सत्येंद्र जैन ने वकील के माध्यम से कोर्ट में गुहार लगाई है कि जेल के अंदर के लीक हुए वीडियो मीडिया में दिखाने पर रोक लगाई जाए। इस मामले पर  24 नवंबर को  यानि आज  सुनवाई होगी। सत्येंद्र जैन के जेल में मालिश कराते वीडियो वायरल होने के बाद विवाद छिड़ गया था।

Read Also-पीएम आज गुजरात में चार बड़ी रैलियों को करेंगे संबोधित

इन वीडियो को बाहर आने से रोकने के लिए सत्येंद्र जैन ने वकील के जरिये कोर्ट में गुहार लगाई है। अभी यह मामला शांत भी नहीं पड़ा कि उनके जेल में फल-मेवे खाने के वीडियो वायरल हो गए। मसाज वाले वीडियो को लेकर भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया था कि जैन जिस कैदी से मसाज करा रहे थे, वो नाबालिग से रेप का आरोपी है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर कोर्ट क्या  फैसला सुनाता है ।

Satyender Jain Massage Video

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Satyender Jain Massage Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *