Shah Rukh Khan ने बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा, मन्नत के बाहर जमा लोगों से मिले किंग खान

Shahrukh Khan birthday– बॉलीवुड के किंग खान गुरुवार को 58 साल के हो गए। फैंस शाहरुख की झलक पाने के लिए उनके घर मन्नत के बाहर पहुंचे। फैंस का इतना प्यार देखकर शाहरुख ने कहा कि वे सिर्फ एक एक्टर हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो के मुताबिक, शाहरुख के सैंकड़ों फैंस देश के कोने-कोने से हर साल उनका जन्मदिन मनाने के लिए बांद्रा में उनके घर के बाहर पहुंचते हैं।

शाहरुख खान भी अपने फैंस को निराश नहीं करते। वे ब्लैक टी-शर्ट और कार्गों पैंट पहने घर से बाहर आकर ऊंचे बने रैंप पर पहुंचे और अपने फैंस को हाथ हिलाकर, फ्लाइंग किस देकर और मोस्ट फेमस पोज बांहें फैलाकर उनका शुक्रिया अदा किया।

शाहरुख खान ने अपने फैंस के लिए एक्स पर पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा, “ये अविश्वसनीय है कि आप लोग देर रात मुझे शुभकामनाएं देने दूर-दूर से आए। मैं सिर्फ एक अभिनेता हूं। मुझे इससे ज्यादा खुशी किसी और चीज से नहीं होती कि मैं आपका थोड़ा मनोरंजन कर सकूं। मैं आपके प्यार का शुक्रगुजार हूं।”..Shahrukh Khan birthday

Read also- CM केजरीवाल ED के सामने पेश नहीं हुए, कहा समन राजनीति से प्रेरित

शाहरुख की जनवरी में रिलीज़ हुई फिल्म पठान ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इसके बाद सितंबर में अभिनेता ने एटली निर्देशित “जवान” के साथ एक और हिट फिल्म दी। जवान भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने ग्लोबल कलेक्शन में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। शाहरुख के 58वें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए़ नेटफ्लिक्स ने घोषणा की कि “जवान” अब उसके प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

अभिनेता के फैंस अब उनकी 2023 की तीसरी रिलीज़- डंकी का वेट कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म के मेकर्स गुरुवार को फिल्म का टीजर रिलीज करेंगे। हिरानी के निर्देशन में बनी ‘डंकी’ में अभिनेत्री तापसी पन्नू भी हैं। फिल्म की कहानी अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने मिलकर लिखी है। फिल्म फिलहाल 22 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है।               PTI

So

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *