स्पाइडर मैन को टशन दिखाना पड़ा महंगा – ट्रैफिक पुलिस ने काटा 21,500 का चालान – वीडियो वायरल

Spiderman Viral Video

Spiderman Viral Video: युवाओं में इन दिनों रील्स बनाने (Making Reels ) का और फेमस होने का खुमार तेजी से बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि बीते दिनों वीडियो वीडियो क्रिएटरों (Video Creators) के खिलाफ की गई पुलिस कार्यवाही के बाद भी सोशल मीडिया में कई वीडियो बहुत तेजी से वारल हो रहे है। दिल्ली  पुलिस ने एक ऐसे युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो स्पाइडरमैन की ड्रेस पहनकर बाइक से स्टंट कर रहा था।और बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। स्टंट करते समय  उसकी  महिला मित्र भी उसके साथ थी और उसने भी स्पाइडरमैन की ही ड्रेस पहनी हुई थी।

Read Also: Delhi Crime: दोस्त से मिलने के बहाने घर से निकला युवक पहुंचा होटल, फिर जो हुआ…

साउथ वेस्ट दिल्ली के द्वारका इलाके में कपल को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया है।जब ये कपल सुपर हीरो स्पाइडर मैन और स्पाइडर वुमन (Spider Man and Spider Woman) का कॉस्ट्यूम में वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने जानकारी देकर बताया कि ये कपल मोटरसाइकिल पर स्टंट कर रहे थे।पकड़े जाने पर ये दोनों बिना नंबर प्लेट और बिना साइड मिरर वाली गाड़ी चला रहे थे।आरोपियों की पहचान नजफगढ़ निवासी आदित्य (20) और अंजलि (19) के तौर पर हुई है। फिलहाल ट्रेफिक पुलिस ने आदित्य का  21,500 का चालान काट दिया है।

Read also-उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने क्यों कहा Congress भारी बहुमत से जीतेगी ? वीडियों वायरल

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियों मे देखा जा सकता है कि कपल Spider Man की कॉस्ट्यूम में सडक पर बाईक चलाते हुए नजर आए। फिर बीच सडक पर बाइक रोक कर वीडियो बनाते नजर आए । फिर कुछ सेकंड में Spider Man की ड्रेस पहने एक गर्लफ्रेंड भी उसके साथ बाईक पर बैठ जाती है।सोशल मीडिया में ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा  है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *